Posts

Showing posts from November, 2019

जानिए संख्या पद्धति से relative fact....

संख्या पद्धति ट्रिक - (number system) इस अध्याय के अंतर्गत सभी  संख्या की जानकारी जैसे प्राकृतिक संख्या, पूर्ण संख्या , पूर्णांक  संख्या, परिमेय संख्या,परिमेय संख्याएं अपरिमेय संख्या , अभाज्य संख्या , भाज्य संख्या, सम संख्या ,विषम संख्या आदि के बारे में ज्ञान हासिल करते हैं ताकि इन पर आधारित प्रश्नों को हल किया जा सके | प्राकृतिक संख्या - ऐसी संख्याएं जिनसे गणना की क्रिया की जा सकती है प्राकृतिक संख्याएं कहलाती हैं जैसे - 1,2,3,4,5, 6,7,8…………... अनंत तक | ध्यान दें कि 0 प्राकृतिक संख्या नहीं होती है | पूर्ण संख्या - पूर्ण संख्याएं प्राकृतिक संख्याओं के समुच्चय में 0 को  शामिल कर देने से प्राप्त हो जाती हैं अर्थात गणित विषय में सभी संख्याओं 0 को लेते हुए पूर्ण संख्या कहलाती हैं जैसे - 0,1,2,3,4,5……….. अनंत तक | पूर्णांक  संख्या - सभी धनात्मक प्राकृतिक संख्या एवं सभी ऋण आत्मक प्राकृतिक संख्या और 0 मिलकर  पूर्णांक  संख्या कहलाते हैं | सम संख्याएं -  गिनती में आने वाली ऐसी संख्याएं जो संख्या 2 से पूरी तरह विभाजित हो जाए ऐसी संख्याएं सम संख्याएं कहलाती हैं जैसे कि 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14